Categories: मनोरंजन

एशियन गेम्स 2026 में आर माधवन के बेटे वेदांत का डेब्यू, फाइनल में नहीं बना स्थान

इंडियन सिनेमा के सबसे टैलेंटेड और नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर आर माधवन के लिए आज का दिन बड़ा खास रहा. उनके लाड़ले बेटे वेदांत माधवन टोक्यो, जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लिया. उन्होंने फ्रीस्टाइल स्विमिंग कॉम्पिटीशन में भारत को रीप्रेजेंट किया. ये वेदांत का पहला गेम था, जिसमें वो भारत की तरफ से खेल रहे थे.

एशियन गेम्स में हिट या मिस माधवन का बेटा?
वेदांत एशियन गेम्स में भारत की स्विमिंग टीम का हिस्सा थे. उनके अलावा तीन और खिलाड़ी थे, जिन्होंने 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग रिले में हिस्सा लिया. हालांकि उनकी टीम इस इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी. भारतीय चौकड़ी ने 7 मिनट 24.32 सेकंड का समय निकाला और 13 टीमों में 9वें स्थान पर रही.

इस वजह से टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई, क्योंकि केवल टॉप-8 टीमों को फाइनल में जगह मिलनी थी. वेदांत ना सही, लेकिन भारत के श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई. उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहे. कुल मिलाकर देखा जाए, तो एशियन गेम्स में माधवन के बेटे का डेब्यू निराशाजनक रहा है.

वेदांत इससे पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं. साल 2023 में मलेशिया ओपन स्विमिंग चैम्पियनशिप में उन्होंने पांच गोल्ड मेडल जीते थे. हर कैटेगरी में माधवन के बेटे आगे थे. इस 2026 एशियन गेम्स के लिए उन्हें 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले के लिए भारतीय टीम में चुना गया था.

फिल्मी करियर छोड़ चुनी स्पोर्ट्स की राह
बाकी स्टारकिड्स की तरह, वेदांत माधवन के पास अपने पिता के जैसे फिल्मों में काम करने का मौका था. लेकिन उन्होंने अपने पैशन को चुना, और स्विमिंग में ही करियर बनाया. वो भारत के लिए स्विमिंग में मेडल जीत सकें, इसलिए आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने भी दुबई शिफ्ट होने का सोचा. वहां वेदांत ओलंपिक लेवल की तैयारी में बिजी रहते हैं. एक्टर ने अपने बेटे को स्टारडम से दूर रखकर उसे खुद की मेहनत से सफलता हासिल करने के काबिल बनाया. एशियन गेम्स में वेदांत भले ही कमजोर पड़े, लेकिन आगे आने वाले समय में वो कुछ कमाल करके जरूर दिखा सकते हैं.

News Desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान आज भुवनेश्वर में…

2 hours ago

इंडिया-A में लौटे साई सुदर्शन, ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ नजरें रहेंगी प्रदर्शन पर

नई दिल्ली इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) से दो मैचों की अनऑफिशियल…

2 hours ago

Stock Market में तेजी, 560 अंक उछला सेंसेक्स; जानें बाजार के ट्रिगर

मुंबई  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों के चेहरे खिल उठे।…

3 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र साहिल की मौत पर बवाल, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूल्ला सस्पेंड

मुंबई  आईआईटी बॉम्‍बे में छात्र की आत्‍महत्‍या के कुछ द‍िनों बाद बड़ी खबर सामने आ…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया, क्वार्टर फाइनल में एंट्री

नागोया एशियन गेम्स 2026 का आगाज भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने धमाकेदार जीत के साथ…

3 hours ago

TMC के बैंक खातों पर ममता बनर्जी का कंट्रोल बरकरार, हाईकोर्ट से राहत

कलकत्ता चुनाव आयोग की तरफ से 'जोड़ाफूल' सिंबल फ्रीज किए जाने के झटके के बीच…

3 hours ago