PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, कहा- आपदा के वक्त कहां थी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है, मंडी से बीजेपी  उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत के उम्मीदवार घोषित किया जाने के बाद से ही विपक्ष लगातार अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहा है।

जहां अभी सुप्रिया श्रीनेत के ट्विटर हैंडल से हुई नेत्री पर हुई टिप्पणी का मामला थमा नहीं तो दूसरी तरफ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना रनौत की उम्मीदवारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कंगना रनौत हमारी बड़ी बहन हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन चुनाव में उनसे यह पूछा जाएगा कि सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे कहां थीं? क्या वे एक भी बार प्रभावितों से मुलाकात करने के लिए आई थीं? बेटी सिर्फ चुनाव के वक्त की ही बेटी नहीं होती। कंगना रनौत को इन बातों का जवाब देना होगा।

बीजेपी पर साधा निशाना

इसके अलावा लोक निर्माण मंत्री ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आपदा के दौरान केंद्र सरकार से राज्य सरकार को कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बावजूद राज्य सरकार ने बेहतरीन काम करके दिखाया। राज्य सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 4 हजार 500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया।

वहीं शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के साथ सभी छह उपचुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने वाली है।

चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसी कंगना

वहीं नेत्री कंगना रनौत ने 29 मार्च को मंडी में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और सुप्रिया श्रीनेत के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि था कि कांग्रेस की प्रवक्ता कहती हैं कि मंडी में जो लड़कियां हैं उनके भाव क्या चल रहे हैं। इस तरह की नीच और अभद्र बातें सुनकर किसका दिल नहीं घबराएगा।

वो मंडी जहां ऋषि पराशर ने इतनी तपस्या की, वो मंडी जहां शिवरात्रि का सबसे बड़ा मेला लगता है। मंडी की बहन-बेटियों के बारे में इस तरह की सोच रखना कितनी नीचता की बात है, लेकिन इनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं कंगना रनौत ने ये भी कहा कि विकास का मुद्दा हमारे लिए मुख्य है और भाजपा की लीडरशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

admin

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

1 hour ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

1 hour ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

1 hour ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

1 hour ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

1 hour ago