मनोरंजन

PUSHPENDER RATHI: रियलिटी शो बैटल ग्राउंड बीच में छोड़ कर घर लौटे पुष्पेंद्र राठी

PUSHPENDER RATHI: रियलिटी शो बैटल ग्राउंड बीच में छोड़ कर घर लौटे पुष्पेंद्र राठी

फरीदाबाद: औद्योगिक नगरी के रहने वाले युवा बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी रियलिटी शो बैटल ग्राउंड आत्मसम्मान के लिए बीच में ही छोडक़र वापिस लौट आए हैं। पुष्पेंद्र राठी का कहना है कि इस रियलिटी शो में सब कुछ पहले से ही फिक्स है और शो के नियमों को तोडने वालों के पक्ष में ही न केवल मेंटर्स बल्कि शो प्रबंधन भी खुलकर खड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि इस रियलिटी शो में चल रहे पक्षपातपूर्ण रवैए के कारण वे शो को बीच में ही छोडक़र वापिस आए हैं।

पुष्पेंद्र राठी युवा मुक्केबाज हैं और आज तक कोई भी प्रतियोगिता हारे नहीं हैं। वे पांच बार बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप के विनर रहे हैं और 2 बार खेलो इंडिया में मैडल ला चुके हैं। इसके साथ-साथ भारत के पहले ओटीटी बॉक्सिंग मैच विनर भी रह चुके हैं। बॉक्सिंग में अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

पुष्पेंद्र राठी को 4 अप्रैल से मुंबई में शुरु हुए रियलिटी शो बैटल ग्राउंड के लिए चुना गया था। इस शो में 16 प्रतिभागी थे जिनकी 4 टीमें थीं।

एक टीम दिल्ली डोमिनेटर्स, दूसरी मुंबई स्ट्राइकर्स, तीसरी यूपी दबंग तथा चौथी हरियाणा बुल्स थी। 4 मेंटर्स फुकरा इंसान अभिषेक, रूबिना, आसिम रियाज तथा रजत दलाल थे। सुपर मेंटर खिलाड़ी शिखर धवन थे। बॉक्सर पुष्पेंद्र राठी दिल्ली डोमिनेटर्स टीम का हिस्सा थे

शो के दौरान यूपी दबंग टीम के सदस्य शिवा ने पुष्पेंद्र राठी पर बल का प्रयोग किया जोकि शो में पूर्णतः प्रतिबंधित था। पुष्पेंद्र राठी ने जब इसका विरोध किया तो मेंटर्स ने शिवा के प्रति पक्षपात दिखाते हुए पुष्पेंद्र को समझा बुझा कर शांत रहने को कहा। जबकि पुष्पेंद्र राठी ने कहा कि या तो नियम तोडने के खिलाफ शिवा को बाहर किया जाए या फिर उन्हें भी शिवा के साथ बल का प्रयोग करने की अनुमति दी जाए क्योंकि सुपर मेंटर्स शिखर धवन सख्ती से यह बात कह चुके थे कि बल का प्रयोग करने वाले प्रतिभागी को शो से बाहर कर दिया जाएगा

पुष्पेंद्र राठी ने बताया कि सभी चीजों की रिकॉर्डिंग मौजूद है कि मेंटर्स और शो आयोजकों ने किस प्रकार लगातार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए शिवा को आगे रखा। उन्होंने बताया कि शो में शिवा को अनावश्यक रूप से प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शो छोडने का निर्णय ले लिया तो मेंटर्स व आयोजकों ने उन्हें मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया और वापिस लौट आए।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

25 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago