पंजाब

पंजाब: नए साल में फ्री होगा इलाज

पंजाब: नए साल में फ्री होगा इलाज

 

नए साल की शुरुआत से पहले पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य विभाग की उस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त मिलेगा। ये योजना 1 जनवरी से लागू होगी और इससे राज्य की लगभग तीन करोड़ आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा।

CM मान ने साफ कहा है कि, अब इलाज किसी की जेब पर बोझ नहीं बनेगा। बीमारी चाहे छोटी हो या गंभीर, गरीब हो या मध्यम वर्ग, कर्मचारी हो या पेंशनभोगी इस योजना के तहत हर परिवार को समान अधिकार मिलेगा। खास बात ये है कि, इस योजना के लिए किसी तरह की आय सीमा तय नहीं की गई है

अब तक पंजाब में स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक परिवार को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सरकार ने इस सीमा को दोगुना कर 10 लाख रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि, इलाज के खर्च की वजह से कोई भी परिवार कर्ज में न डूबे, यही इस योजना का मकसद है।

इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज पूरा होने तक का लगभग पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। जिसमें अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, बड़ी और छोटी सर्जरी, चिकित्सकीय प्रक्रियाएं, आईसीयू और क्रिटिकल केयर, गंभीर बीमारियों की जांच, जरूरी दवाइयां, इलाज में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, भर्ती से पहले और बाद के खर्च यानी मरीज और उसके परिवार को जेब से पैसा निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी शामिल हैं।

इस योजना के तहत पंजाब और चंडीगढ़ के सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारियों, जटिल सर्जरी और जीवन रक्षक उपचार के लिए मरीज बड़े अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
सरकार का दावा है कि, ये योजना पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो

इस योजना की एक बड़ी खासियत ये है कि, सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। पहले कई योजनाओं में ये वर्ग बाहर रह जाता था, लेकिन इस बार सरकार ने उन्हें भी बराबरी का हक दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

बैठक में ये सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि, योजना जमीन पर सही तरीके से लागू हो और लोगों को समय पर लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये योजना सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनका दावा है कि, पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का नकद रहित इलाज मिलेगा।
सरकार का कहना है कि, इस योजना से शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी।

साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायत निवारण और लाभार्थियों को त्वरित सहायता भी दी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

महंगे इलाज के दौर में ये योजना आम लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है। गंभीर बीमारी की स्थिति में परिवार की पूरी जमा-पूंजी इलाज में खर्च हो जाती है, लेकिन अब सरकार का कहना है कि, बीमारी से लड़ाई सरकार लड़ेगी, जनता नहीं।

नए साल से लागू होने जा रही ये योजना पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है।

 

Lata Rani

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago