‘पंजाब को ATM नहीं, पूरा बैंक बना दिया है’ AAP पर सुनील जाखड़ भड़के

CHANNEL4 NEWS INDIA


पंजाब की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी (AAP)  की सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है । दरअसल गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब बीजेपी प्रभारी विजय रूपाणी की मौत के बाद, चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर सुनिल जाखड़ ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया। जाखड़ का आरोप है कि पंजाब सरकार अब सिर्फ पैसा कमाने में लगी है, और यह सरकार जनता को भ्रमित करने वाली स्कीमें चला रही है।

‘AAP  ने पंजाब को ATM नहीं, पूरा बैंक बना दिया है’

सुनील जाखड़ ने कहा, “केजरीवाल की दिल्ली टीम ने पंजाब को एटीएम नहीं, पूरा बैंक बना दिया है। अब यहां से हजारों करोड़ रुपये निकालने की योजना बनाई जा रही है।” उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी। उनके मुताबिक AAP सरकार पंजाब का खून-पसीना निचोड़ रही है। जाखड़ ने पंजाब सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति भगवंत मान के सामने नहीं झुका, उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया। और जो रात के अंधेरे में आकर पैरों में गिर गया, उसे उसी रात बधाई दे दी गई।”

‘पंजाब सरकार खुद एक ‘ऑफिशियल पोंजी स्कीम’ बन चुकी है’

सुनील जाखड़ ने सरकार की तुलना फोन पर ठगी करने वाली स्कीमों से करते हुए कहा, “जैसे सरकार लोगों को फर्जी स्कीमों से सावधान रहने को कहती है, वैसे ही आज पंजाब सरकार खुद एक ‘ऑफिशियल पोंजी स्कीम’ बन चुकी है।” जाखड़ ने AAP सरकार पर किसानों को जमीन की बढ़ी हुई कीमतों का झांसा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने AAP नेता हरपाल चीमा के उस बयान को चुनौती दी जिसमें कहा गया था कि एक एकड़ जमीन की कीमत डेढ़ करोड़ से बढ़कर सात करोड़ हो गई है। जाखड़ ने सवाल किया कि अगर जमीन सरकार के अधीन है तो क्या किसान उसे जब चाहे बेच सकता है? क्या जिन खेतों पर सरकार का कब्जा है, वे अब बिक सकते हैं? उनका कहना है कि सरकार किसानों को झूठे सपने दिखाकर उनकी जमीनें सस्ते में प्राइवेट बिल्डरों को देना चाहती है। आखिर में सुनील जाखड़ ने AAP और कांग्रेस को ‘चोर-सिपाही’ की जोड़ी बताया और जनता से अपील की कि अब इनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago