भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत कबीर के जीवन और दर्शन पर व्यापक शोध के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भगत कबीर धाम स्थापित करने की घोषणा की।
संत कबीर के 626वें “प्रकाश उत्सव” के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 15वीं शताब्दी के रहस्यवादी कवि और संत ने लोगों को जीवन का मार्ग दिखाया था और यह ‘धाम’ उनके जीवन पर शोध के लिए महत्वपूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महान रहस्यवादी कवि का जीवन और दर्शन हमेशा लोगों को सही जीवन जीने के लिए प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रगतिशील, समृद्ध और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए भगत कबीर के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।
मान ने आगे कहा, ‘‘समय की मांग है कि भगत कबीर के आदर्शों पर चलते हुए एकता, सांप्रदायिक भाईचारा और शांति कायम रखी जाए।’’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…