Himachal: भाजपा ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बिलासपुर में निकाली विशाल रैली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल इकाई ने एक स्थानीय अदालत के बाहर उसके एक कार्यकर्ता को गोली मारे जाने की घटना के विरोध में एक विशाल रैली निकाली।

बता दें कि, एक पूर्व विधायक पर हमले में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को बिलासपुर स्थित एक अदालत परिसर में गोली मार दी गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने सौरभ पटियाल पर गोलियां चलाई थीं। पटियाल उन 13 लोगों में शामिल है, जो कांग्रेस नेता बम्बर ठाकुर पर कथित हमले को लेकर मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर माफिया, हत्यारों और मादक पदार्थ तस्करों को कथित तौर पर शरण देने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि स्थानीय अदालत में गोलियां चलाई जा रही हैं और जनता असुरक्षित महसूस कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है और ऐसी परिस्थितियों में इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

 

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago