प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला,कहा- शिक्षा व्यवस्था को ‘माफिया’ के हवाले कर दिया

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,  पूरी शिक्षा प्रणाली को ‘‘माफिया’’ और ‘‘भ्रष्टाचारियों’’ के हवाले कर दिया है।

कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी के ठीक एक दिन पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार निकाय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा और परीक्षा में सुधार की सिफारिशों के लिए एक समिति गठित की है।

केंद्र सरकार ने शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक सुबोध सिंह को हटा दिया और मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’ (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी।

प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘नीट-यूजी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र ‘‘लीक’’ हुआ, वहीं नीट-पीजी, यूजीसी नेट और सीएसआईआर-नेट ‘‘रद्द’’ कर दिए गए।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज, देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का यह हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है।’’

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago