पंजाब कैबिनेट ने कई अहम फैसलों को दी मंजूरीपंजाब कैबिनेट ने कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

पंजाब कैबिनेट ने कई अहम फैसलों को दी मंजूरी

 

पंजाब सरकार की कैबिनेट ने शनिवार को कई अहम फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की भर्ती, खेल विभाग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए गए

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि, कैबिनेट ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के लिए अलग कैडर बनाने का फैसला किया है। अब तक BBMB में अधिकारियों को इरिगेशन, PSPCL और अन्य विभागों से डेपुटेशन पर भेजा जाता था।

लेकिन अब बोर्ड में 3,000 से अधिक पदों को स्थायी रूप से भरा जाएगा। मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि, “ये कदम हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा और बोर्ड की कार्यक्षमता में सुधार लाएगा। पहले डेपुटेशन पर जाने वाले अधिकारी अब सीधे BBMB के कैडर का हिस्सा बनेंगे

WhatsApp Image 2025 11 15 at 5.42.24 PM

साथ ही इस बैठक में मलेरकोटला खेल विभाग में तीन नई पोस्टों को मंजूरी दी गई। मलेरकोटला सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रार, उपरजिस्टार और इंस्पेक्टर की 11 नई पोस्टें भरी जाएंगी। साथ ही, सीएचसी दोराहा में 51 नई पोस्टों को भी मंजूरी मिली है।

वहीं, कैबिनेट ने डेंटल मेडिकल कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर 65 साल करने का फैसला किया। पहले यह उम्र 62 साल थी। हरपाल चीमा ने कहा कि, “इस फैसले से अनुभवी डॉक्टर और शिक्षक लंबे समय तक कॉलेज में सेवाएं दे सकेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली सेवाओं में सुधार होगा।”

सीडीपीओ की 16 पोस्टें पुनर्जीवित की गई हैं और इन्हें जल्द भरा जाएगा। इसके अलावा, एडिशनल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट जालंधर के लिए 6 नई पोस्टों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष नियम बनाने की जिम्मेदारी सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंपी है।

ये कदम समाज के इस वर्ग के लिए न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कैबिनेट ने 350वें शहीदी दिवस के मौके पर 24 नवंबर को आनंदपुर साहिब में स्पेशल सेशन आयोजित करने का निर्णय लिया। इस दिन विधानसभा में सामान्य जनरल इजलास नहीं होंगे। बल्कि श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन और उनके योगदान पर विशेष चर्चा होगी।

ये पंजाब विधानसभा का पहला ऐसा सेशन होगा, जो राज्य की सीमाओं के बाहर आयोजित किया जा रहा है।BJP सरकार के बाद पंजाब में नई सरकार के ये निर्णय युवा रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में बदलाव की उम्मीद जगाते हैं। BBMB के लिए नया कैडर और हजारों नई पोस्टों की घोषणा युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खोलेगी।

वहीं, डेंटल कॉलेजों में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ने से अनुभवी शिक्षकों का अनुभव छात्रों और मरीजों के काम आएगा।

पंजाब की नई कैबिनेट ने ये दिखा दिया कि, विकास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को एक साथ आगे बढ़ाने का काम शुरू हो चुका है। आने वाले महीनों में इन फैसलों का प्रभाव राज्य के प्रशासन और आम जनता पर नजर आने लगेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *