लुधियाना: बेकाबू स्कूल बस खंभे से टकराई

पंजाब के लुधियाना के अमन नगर इलाके में स्कूल बस बेकाबू होकर खंभे से टकरा गई। बस के अंदर बच्चे मौजूदे थे। इस हादसे में कई बच्चें घायल हो गए तो वहीं, कुछ को गंभीर चोटें भी आई है। बताए कि हादसे के तुरंत बाद मौजूद स्थानीय लोगों ने फौरन बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बताए कि, यह घटना मंगलवार की है। इस हादसे का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गए है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है सड़क पर पड़े रेत के कारण स्कूल बस बेकाबू हो जाती है और बिजली के खंभे से टकरा जाती है। वहीं, यह बस BCM आर्या स्कूल की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि, बस और खंभे में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बिजली का खंभा टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर गिर गई। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। बस पर बिजली की तारें गिरी देख एक पल के लिए लोगों की सांसें अटक गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरू किया और बच्चों को बाहर निकाला।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस के अंदर लगभग 20-21 बच्चे सवार थे। लोगों ने बस के शीशे और दरवाजा खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें भी आई हैं।

वहीं, इस घटना की सूचना तुरंत ही बच्चों के माता-पिता को दी गई। घबराए हुए परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों का नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया। निवासियों का आरोप है कि हादसा पूरी तरह से ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ और इस हादसे के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

By admin