परमाणु ऊर्जा सेक्टर में उतरेगा अदाणी ग्रुप! बीना-निगरी में प्लांट की संभावनाएं तलाश रही कंपनी

सागर 

आगामी समय में मध्य प्रदेश में निजी क्षेत्र के परमाणु ऊर्जा संयंत्र शुरू हो सकते हैं। इसके लिए अदाणी ग्रुप पावर प्रोजेक्ट के लिए संभावनाएं तलाश रहा है। कंपनी ने हाल ही जयपी पावर को टेकओवर किया है। इसकी होल्डिंग कंपनी जेपी थर्मल पर न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के लिए गौर किया जा रहा है। इसमें सागर जिले के बीना और सिंगरौली जिले के निगरी क्षेत्र के प्रोजेक्ट हैं।

दरअसल, कंपनी अपनी बिजली उत्पादन क्षमता साल 2035 तक बढ़ाकर तीन गुना करना चाहती है। इस तरह वो निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पावर जेनरेटिंग कंपनी हो जाएगी। बीना और निगरी पर व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) तीव्रता से चल रहे हैं। अदाणी पावर के सीईओ की तरफ से इस संबंध में संकेत दिए गए हैं। कॉर्पोरेट बैठक में उन्होंने अदाणी पावर कंपनी के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट और इसके लिए बीना व निगरी पर गौर करने की बात कही है।

संभावनाओं पर किया जा रहा गौर
कंपनी अभी अपने पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ओडिशा और मध्य प्रदेश में संभावित स्थानों का मूल्यांकन कर रही है। अदाणी पावर के सीईओ शेर सिंह खयाली की तरफ से जो बात सामने आई है। उसपर कंपनी की ओर से कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने इतना जरूर स्पष्ट किया है कि, संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है।

अभी यह दो कंपनी कर रहीं उत्पादन
सार्वजनिक क्षेत्र की दो कंपनी परमाणु ऊर्जा उत्पादन कर रही हैं। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा संचालक कंपनी है। 30 गीगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता विकसित करने की योजना बनाई है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन भी 30 गीगावॉट क्षमता के विकास की तैयारी में है। निजी क्षेत्र में अदाणी पावर है। 3.2 गीगावॉट से ज्यादा परिचालन क्षमता का मूल्यांकन किया जा रहा है।

उत्पादन क्षमता तीन गुना करने की तैयारी
अदाणी पावर ने साल 2035 तक 10 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है। इस तरह मौजूदा उत्पादन क्षमता को तीन गुना बढ़ाना है। ऐसे में न्यूक्लियर प्रोजेक्ट का अंतिम निर्णय केंद्र सरकार द्वारा निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए नियामक ढांचे को अंतिम रूप देने पर निर्भर करेगा। इससे सुनिश्चित होगा कि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने एक विश्वसनीय और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत पर निर्भर रह सके।

निगरी सुपर थर्मल पावर की क्षमता 1320 मेगावाट
सिंगरौली जिले के देवसर तहसील के निगरी गांव स्थित जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड का थर्मल पावर ह्रश्वलांट है। दो यूनिट की कुल उत्पादन क्षमता 1320 मेगावाट है। पहली इकाई सितंबर 2014, दूसरी इकाई फरवरी 2015 में चालू हुई। संयंत्र सुपरक्रिटिकल बॉयलर तकनीक पर आधारित है। कम कोयला खपत में ज्यादा बिजली पैदा होती है।

बीना थर्मल पावर में 500 मेगावाट
बीना के सिरचौंपी गांव में करीब 1700 एकड़ क्षेत्र में आदित्य बिड़ला समूह (ग्रासिम) 1000 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र स्थापित करने आया था, लेकिन परियोजना पूरी नहीं हुई। वर्ष 2008 में जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने जमीन का अधिग्रहण किया था। पहली यूनिट 2012 में, दूसरी यूनिट 2013 में शुरू हुई। 500 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। शुरुआत के कुछ साल बाद बिजली के दाम सही न मिलने पर प्लांट कई माह बंद रहने से घाटा हुआ था।

परमाणु ऊर्जा क्षमता 50 गीगावॉट करने का लक्ष्य
भारत सरकार ने 2035 तक देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता 50 गीगावॉट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 2047 तक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए 100 गीगावॉट का लक्ष्य है। इसे साकार करने में निजी क्षेत्र की भी अहम भूमिका होगी। सार्वजनिक क्षेत्र की दो कंपनियों के साथ निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी आवश्यक हो जाती है।

Rupesh Jha

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

43 minutes ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

43 minutes ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

43 minutes ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

43 minutes ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

43 minutes ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

44 minutes ago