दिल्ली तक पानी पहुंचाने वाले बैराज के सभी फाटक हरियाणा सरकार ने किए बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी के साथ पानी की किल्लत में झेल रही है। वहीं, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी इस मुद्दे पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई है। आतिशी ने रविवार को कहा कि, हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटक बंद कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी। दिल्ली के लिए पानी छोड़ने में इसी बैराज का उपयोग किया जाता है। बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी घोर जल संकट का सामना कर रही है और दिल्ली को जल मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं। उनका अनशन तीसरे दिन भी जारी है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर अपने संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली के हिस्से के पानी के लिए मैं भूख हड़ताल पर हूं। हरियाणा सरकार 100 एमजीडी पानी कम छोड़ रही है, जिससे दिल्ली के करीब 28 लाख लोग पानी से वंचित हैं। कुछ पत्रकारों ने बताया है कि हथिनीकुंड बैराज पानी से भरा हुआ है लेकिन हरियाणा सरकार ने उस पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने से रोकने के लिए सभी फाटक बंद कर दिए हैं।’’

मंत्री ने हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया।उन्होंने कहा, ‘‘जब तक दिल्ली को पानी का उसका वाजिब हिस्सा नहीं मिल जाता, मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी।’’ दिल्ली पेयजल के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago