देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा, 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की देंगे सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। उनका विमान सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा और यहां से पीएम हेलीकॉप्टर में सवार होकर सेवापुरी विधानसभा के मेहंदीगंज पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि, पीएम बनने के बाद से अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनका यह 50वां दौरा है।

मिली जानकारी के मुताबाकि प्रधानमंत्री हर बार की तरह इस बार भी काशीवासियों समेत पूर्वाचल क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी 1629.13 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, इस तरह वह कुल 3884.18 करोड़ रुपये  लागत की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

आपको बता दें कि, भारत में जियोग्राफिकल इंडिकेशन (Geographical Indication) या जीआई टैगिंग के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है और अकेले वाराणसी क्षेत्र इस मामले में प्रथम स्थान पर है। भारत सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश को 21 जीआई सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं इनमें से तीन संस्थाओं को पीएम मोदी के हाथों स्टेज पर यह सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, यूपी में आयुष्मान योजना के 70 वर्ष से ऊपर के लाभार्थी सबसे ज्यादा वाराणसी के हैं। इनमें से 3 बुजुर्गों को सांकेतिक तौर पर पीएम मोदी के हाथों आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की सभी डेयरी में दूध सप्लाई करने वालों को 101 करोड़ रुपये का बोनस भी प्रदान करेंगे। पीएम यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान पीएम तकरीबन तीन घंटे के लिए यहां रहेंगे और इसके बाद  वो हेलीकॉप्टर से लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगे जहां से वो फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

बिजली उपभोक्ताओं को मिल रहा फायदा, सीएम नायब सिंह सैनी के इस फैसले का कमाल

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago