Categories: देश

फेक वीडियो में डांस करते दिखे प्रधानमंत्री मोदी, वीडियो शेयर कर की तारीफ

सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डांस करते दिखाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने इस वीडियो की तारीफ की और कहा कि चुनाव की गहमा-गहमी के बीच ऐसे वीडियो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. यह वीडियो ‘एथीस्ट कृष्णा’ आईडी से पोस्ट किया गया है और इसमें लिखा है, ‘‘यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि ‘‘द डिक्टेटर’’ मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करेंगे.’’

प्रधानमंत्री ने इसे दोबारा पोस्ट करते कहा, ‘‘आप सभी की तरह मुझे भी खुद को नृत्य करते हुए देखकर आनंद आया. चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इस प्रकार की रचनात्मकता वास्तव में आनंददायक है.’’ पीएम मोदी की प्रतिक्रिया उसी स्पूफ वीडियो के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नाचते हुए दिखाया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का स्पूफ वीडियो वायरल होने के बाद कोलकाता पुलिस ने एक सोशल मीडिया यूजर से उनकी पहचान उजागर करने की मांग की. राज्य पुलिस ने कहा कि अनुपालन में विफलता के परिणामस्वरूप आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 42 के तहत कानूनी कार्रवाई हो सकती है. बीजेपी ने कोलकाता पुलिस की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि राज्य पुलिस के पास “ममता बनर्जी के डोरमैट की तरह काम करने के बजाय अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं”.

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago