उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा के आरोपियों के लगे पोस्टर, उपद्रवियों की पहचान बताने पर मिलेगा इनाम

संभल हिंसा के आरोपियों को योगी सरकार बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं है। दरअसल संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में योगी सरकार की पुलिस और सख्त हो गई है। हिंसा में आरोपित दर्जनों लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर संभल की पुलिस ने उनके पोस्टर शहर में लगवाने शुरू कर दिए हैं। पूरे शहर में 74 लोगों के पोस्टर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि संभल में 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें पुलिस पर जबदरस्त पथराव और आगजनी हुई थी। गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने गोली चलाने या उनकी गोली से युवकों की मौत की बात से इनकार किया था।

 

संभल हिंसा के आरोपियों के पोस्टर

 

 

संभल हिंसा के आरोपियों के पोस्टर

 

 

शहर में लगाए गए  74 उपद्रवियों के पोस्टर

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद हिंसा की तस्वीरों से बने पोस्टरों को आरोपियों की पहचान करने में मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहे लोग सीधे तौर पर हिंसा में शामिल थे। उनकी पहचान की पुष्टि होनी बाकी है, इसलिए उन्हें पहचानने में जनता की मदद लेने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।

 

संभल हिंसा के आरोपियों के पोस्टर

 

 

सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार

पुलिस का कहना है कि इन 74 उपद्रवियों की पहचान करने के लिए विश्वसनीय सुबूत देने वाले मुखबिरों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक संभल हिंसा मामले में 76 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बता दें कि संभल  में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसमें चार की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने लोगों को अपील की है कि वह हिंसा में शामिल होकर पथराव और फायरिंग करने वालों की पहचान कराने में पुलिस की मदद करें। पुलिस उपद्रवियों की जानकारी देने वालों के नाम गोपनीय रखेगी और उन्हें इनाम भी देगी।

यह भी पढ़ें:-

यूपी के प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago