Uncategorized

पूजा पाल ने CM योगी को बताया ‘धुरंधर’ मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद की एंट्री और उसके राजनीतिक रसूख पर निशाना साधा है। पूजा पाल ने कहा कि, वर्तमान में अगर अखिलेश यादव की सरकार होती तो उनकी भी उनके पति की तरह हत्या कर दी जाती। उन्होंने सीएम योगी को अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला धुरंधर मुख्यमंत्री बताया है।

अखिलेश यादव पर किया तीखा हमला

पूजा पाल के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सबसे बड़ा फाइनेंसर अतीक अहमद था, जिसकी मौत का दुख आज भी पूरी समाजवादी पार्टी को सता रहा है। पूजा पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के संरक्षण में पलते हुए अतीक अहमद ने दीमक की तरह देश और समाज को अंदर से खोखला कर दिया। अतीक ने न केवल उनके परिवार को उजाड़ा, बल्कि हजारों युवाओं का भविष्य भी बर्बाद किया।

वहीं, विधायक पूजा पाल ने सपा सांसद राम गोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अतीक की मौत का बदला लेने जैसी बातें असल में अखिलेश यादव की ही सोच को दर्शाती हैं। उनके मुताबिक, सपा नेताओं के बयानों से साफ है कि माफिया के प्रति उनकी सहानुभूति अभी खत्म नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago