Uncategorized

दिल्ली सरकार ने बजट में किए बड़ें एलान, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप…

दिल्ली विधानसभा में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार को अपना बजट पेश किया। दिल्ली सरकार ने आज यानि मंगलवार को अपना ऐतिहासिक 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है। सरकार ने इस बजट में स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और शिक्षा को खास प्राथमिकता दी है।

वहीं, दिल्ली सरकार ने पहली बार एमसीडी (MCD) को 11,666 करोड़ और दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) को 9 हजार करोड़ रुपये दिए है। मेधावी छात्रों को लैपटॉप, छात्राओं को साइकिल और सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए बड़े फंड का प्रावधान किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सदन में कहा कि, प्रति व्यक्ति आय के मामले में पूरे देश में दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। बीते साल हमने 1 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया था। पहले इंफ्रास्ट्रक्चर पर सिर्फ 6-7 हजार करोड़ रुपये खर्च होते थे, लेकिन हमारी सरकार में ये राशि बढ़कर 28 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में तकनीक और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए हैं। सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा की हर छात्रा को उपहार के रूप में साइकिल दी जाएगी जबकि दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। वहीं, इसके अलावा 8,777 कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे जिसके लिए स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट के तहत 150 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है।

बता दें कि, ये कदम छात्रों के स्किल और स्ट्रेंथ को बढ़ाने के प्रधानमंत्री के ‘4-एस’ विजन (स्पीड, स्किल, स्ट्रेंथ, स्केल) के अनुरूप हैबजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग को 5,921 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सड़कों को धूल मुक्त बनाने और नेटवर्क सुधारने के लिए 1,392 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

वहीं, लंबे वक्त से अटके बारापुला कॉरिडोर के लिए 210 करोड़ रुपये और 52,000 किलोमीटर लंबी बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यमुना पार (पूर्वी दिल्ली) के पहले चरण के विकास के लिए भी 300 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा गया है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

उत्तराखंड में बारिश का कहर, चेतावनी निशान पर पहुंची गंगा; बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से संकट

देहरादून उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन लगातार लोगों की…

16 minutes ago

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL से भी लिया संन्यास

मुंबई  भारत के सीनियर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट…

16 minutes ago

मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

मुरैना: जलभराव मिला तो स्वास्थ्य अधिकारी पर होगी कार्रवाई, आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण…

17 minutes ago

RDVV परीक्षा पोर्टल पर अभद्र शब्द का मामला गरमाया, MP Online से मांगा जाएगा जवाब; तकनीकी जांच तेज

जबलपुर  रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के परीक्षा पोर्टल पर बी.फार्मा की छात्रा के आवेदन में…

17 minutes ago

ग्वालियर में 2 अगस्त को होगी कायस्थ महापंचायत की चित्रगुप्त पूजा, समाजजन बड़ी संख्या में होंगे शामिल

 ग्वालियर  कायस्थ  पंचायत की   चित्रगुप्त पूजा दो को  ग्वालियर  . कायस्थ महा पंचायत की माह…

17 minutes ago

आज राज्यसभा में पेश होगा एंटी-पेपर लीक बिल, NDA के पास बहुमत या चुनौती? जानिए पूरा नंबर गेम

नई दिल्ली लोकसभा में हंगामे के बीच पास होने के बाद, अब मोदी सरकार गुरुवार…

18 minutes ago