Uncategorized

IPL 2026: आरसीबी को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी ‘पर्सनल कारण’ से हुआ बाहर

आईपीएल 2026 के शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है और इस बीच आरसीबी के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। इसकी पुष्टि खुद आरसीबी के हेड ऑफ क्रिकेट मो बॉबट ने की है।

मो बॉबट ने साफ कहा कि यश दयाल फिलहाल एक पर्सनल रीजन से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दयाल अभी भी RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं।

बता दें कि, आरसीबी मैनेजमेंट की तरफ से यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। यश दयाल की गैरमौजूदगी टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकती है, खासकर डेथ ओवर्स में जहां वह अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते सीजन में यश दयाल ने RCB के लिए महत्वपूर्ण मौकों पर योगदान दिया था और टीम मैनेजमेंट का उन पर भरोसा भी साफ नजर आया था। अब ऐसे में उनका अचानक बाहर होना टीम के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है। फिलहाल अब आरसीबी को अपने बॉलिंग अटैक में नए विकल्प तलाशने होंगे, ताकि IPL 2026 में संतुलन बनाए रखा जा सके। वहीं, फ्रेंचाइजी की नजर अब बैकअप खिलाड़ियों और संयोजन पर होगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago