Uncategorized

दिल्ली में नतीजों से पहले सियासत, केजरीवाल का BJP पर आरोप

दिल्ली में से पहले ही आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस का आरोप सगाया है। पार्टी का कहना है कि उनके उम्मीदवारों को बीजेपी में आने के लिए फोन आ रहे हैं। केजरीवाल का कहना है कि उन्हें 15-15 करोड़ रुपए के ऑफर दिए जा रहे हैं।

15-15 करोड़ का ऑफर दिया: केजरीवाल

केजरीवाल ने एक्स पर बीजेपी पर आरोप लगाते हुए लिखा कि कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली गलौज पार्टी की 55 से ज़्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फ़ोन आ गए हैं कि “आप” छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज़्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फ़ोन करने की क्या ज़रूरत है? ज़ाहिर तौर पे ये फ़र्ज़ी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।

संजय सिंह का भी आरोप

वहीं AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि  चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले, आम आदमी पार्टी के 7 उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है।

शिकायत दर्ज कराएंगे: वीरेंद्र सचदेवा

वहीं आप सांसद संजय सिंह के आरोपों पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘संजय सिंह हों या कोई और आप नेता, वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने जो घटिया आरोप लगाए हैं, उनके सबूत देने होंगे। दिल्ली भाजपा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो जा रही है। अगर वे सबूत नहीं देते हैं, तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। आतिशी अभी भी इसी तरह के एक मामले में जमानत पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने हमारे नेताओं से माफी मांगी थी। अब उनकी (अन्य आप नेताओं की) बारी है।

तार्किक बात करें..आप क्यों घबरा रहे हैं: संदीप दीक्षित

वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘उनके रहस्य रहस्य ही बने रहते हैं, आपको कभी भी इसके सबूत नहीं मिलते। किस विधायक को फोन आया है? क्या आपको पता भी है कि विधायक कौन होगा? अगर कोई पार्टी उन्हें पैसे भी ऑफर करती है, तो वे किसे फोन करेंगे? तार्किक बात करें। आप क्यों घबरा रहे हैं? अगर आपको 55-60 सीटें मिल रही हैं, तो फोन कॉल का कोई मतलब नहीं है। यह सब उस आदमी को शोभा नहीं देता जो 10 साल तक सीएम रहा हो।

8 फरवरी को आएग रिजल्ट

बता दें कि दिल्ली में वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है…और ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी अब बौखलाई हुई नजर आ रही है…हांलाकी सत्ता में कौन आएगा इसका तो 8 फरवरी को ही पता चल पाएगा।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago