Uncategorized

राजस्थान में NEET पेपर लीक और रद्द से आया सियासी भूचाल!

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पेपर लीक के गंभीर आरोपों और राजस्थान में सामने आए कथित ‘गेस पेपर’ के हूबहू मिलान के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले ने देशभर के करीब 22 लाख छात्रों और उनके परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। अब नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। लगातार तीसरे साल NEET परीक्षा को लेकर उठे सवालों ने देश की परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में एक कथित ‘गेस पेपर’ सोशल मीडिया और कुछ कोचिंग नेटवर्क के माध्यम से पहले ही सर्कुलेट किया गया था। परीक्षा के बाद जब छात्रों और विशेषज्ञों ने इस सामग्री का मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बताया गया कि, प्रश्नों के साथ-साथ विकल्पों का क्रम, भाषा और यहां तक कि कॉमा-फुलस्टॉप तक पूरी तरह मेल खा रहे थे। जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का हूबहू मिलना केवल संयोग नहीं हो सकता।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान पुलिस और जांच एजेंसियों ने ‘गेस पेपर’ और असली प्रश्नपत्र का विस्तृत मिलान किया। जिसमें जीव विज्ञान के 90 में 90 और रसायन विज्ञान के 45 में 45 प्रश्न-उत्तर कथित गेस पेपर से मेल खाते पाए गए। राजस्थान एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने भी 120 प्रश्नों के मिलान की पुष्टि की थी। बाद में और अधिक प्रश्नों के मेल खाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पेपर लीक का मामला और अधिक गंभीर हो गया।

जांच एजेंसियों का मानना है कि इस पूरे मामले में एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था…. आशंका जताई जा रही है कि इसमें कोचिंग संस्थानों, परीक्षा सामग्री तैयार करने वाले लोगों और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ व्यक्तियों की भूमिका हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ चुनिंदा छात्रों को परीक्षा से पहले यही लीक पेपर पढ़ाया गया था और बाद में किसी को शक न हो, इसलिए इसे ‘गेस पेपर’ के रूप में फैलाया गया।

भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र को लेकर भी जांच जारी है। कुछ टॉप करने वाले छात्र भी एजेंसियों के रडार पर बताए जा रहे हैं। जांच में ये भी सामने आया है कि ई-मित्र केंद्रों और फोटो कॉपी दुकानों के जरिए यह सामग्री कई छात्रों तक पहुंचाई गई। एजेंसियों को आशंका है कि ये नेटवर्क केवल राजस्थान तक सीमित नहीं, बल्कि कई राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है।

इस पूरे विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “NEET अब नीलामी बन चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से 42 घंटे पहले ही सवाल व्हाट्सएप पर बिक रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि, 22 लाख से ज्यादा छात्र सालभर मेहनत करते हैं, लेकिन एक रात में उनका भविष्य बाजार में बेच दिया जाता है। उन्होंने ये भी दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 89 पेपर लीक और 48 बार दोबारा परीक्षाएं आयोजित करनी पड़ी हैं।

वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, छात्रों ने परीक्षा के तुरंत बाद ही पेपर लीक की शिकायत की थी, फिर भी समय रहते FIR दर्ज नहीं की गई। गहलोत ने कहा कि 2024, 2025 और अब 2026 तक लगातार तीन वर्षों से पेपर लीक होना बेहद चिंताजनक है और इससे युवाओं का भरोसा टूट रहा है।

वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर पूरे मामले का खुलासा होने के बाद सरकार को मजबूर होकर परीक्षा रद्द करनी पड़ी। दूसरी ओर राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अशोक गहलोत के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी कई पेपर लीक हुए थे और उस समय कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार को वर्तमान सरकार पर आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों के सामने अब नई चुनौती खड़ी हो गई है। कई छात्र मानसिक तनाव और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केवल परीक्षा रद्द करना समाधान नहीं है, बल्कि पूरे परीक्षा तंत्र को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की जरूरत है। जब तक पेपर लीक माफिया और अंदरूनी मिलीभगत पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक छात्रों का विश्वास दोबारा कायम करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

1 hour ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

2 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

2 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

2 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

3 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

3 hours ago