Categories: Uncategorized

FARIDABAD POLICE: पुलिस का उद्घोषित अपराधी व बेल जम्पर के विरुद्ध विशेष अभियान

FARIDABAD POLICE: पुलिस का उद्घोषित अपराधी व बेल जम्पर के विरुद्ध विशेष अभियान

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधी, बेल जम्पर तथा पेरोल जम्पर की धर पकड़ के लिए माह फरवरी व मार्च में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 332 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त अपराध को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। जिनके मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न क्राइम ब्रांच, थाना व चौकी प्रभारी तथा पीओ स्टाफ के टीम ने 134 उद्घोषित अपराधी, 197 बेल जम्पर व एक पेरोल जम्पर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इनमें 16 आरोपी, संगीन अपराधों में संलिप्त हैं। साथ ही 70 बेल जंपर व उद्घोषित अपराधियों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने 6 गैंग को ध्वस्त करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 मामले सुलझाए हैं तथा ₹12,92,000 की रिकवरी की गई है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद ने कहा कि समय-समय पर पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश देखकर गिरफ्तारी की तथा सूत्रों की सुचना व तकनीकी सहायता से भी भगोड़े आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। फरीदाबाद पुलिस के अभियान इसी प्रकार आगे भी जारी रहेंगे।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago