5 हजार रुपये की रिश्वत के लिए पुलिस वाले बने हैवान ! पीट-पीटकर युवक को मार डाला !

उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार तो हत्या का ही आरोप लग गया है। दरअसल मामला बस्ती जिले के दुबौलिया थाना के उभाई गांव का है। जहां 17 साल के आदर्श उपाध्याय की पिटाई से मौत हो गई। आदर्श के परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई से उनके बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। हांलाकि दो सिपाहियों को बड़े पुलिस अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया है।

5 हजार की रिश्वत के लिए युवक की पिटाई 

जानकारी के मुताबिक मृतक आदर्श उपाध्याय गाय चराने गया था। उसी दौरान गांव के अशोक गुप्ता से आदर्श ने तंबाकू मांगा, जिस पर दोनों में कहा-सुनी हो गई। इसके बाद अशोक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस आई और आदर्श को 24 मार्च को थाने ले गई। आरोप है कि छोड़ने के बदले पुलिस ने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जब पैसा नहीं दिया गया तो पुलिस ने आदर्श को थाने में बिठा लिया और उसे रात भर पीटा। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने आदर्श को थर्ड डिग्री दी। पुलिसवालों का मन इससे नहीं भरा, उसे यानी 25 मार्च की सुबह फिर से पीटा गया।

पिटाई की वजह से मुंह से खून निकलने लगा 

बिलखती मां ने रोते हुए बताया कि आदर्श को इतना मारा कि उसके मुंह से खून आने लगा। हालत बिगड़ते देख पुलिसवालों ने उसे उसके घर ले जाकर छोड़ दिया। परिवारवालों ने जब आदर्श की बिगडती तबीयत देखी तो वो घबरा गए। उसे आनन-फानन में सीएचसी हरैया ले जाया गया। डॉक्टरों ने आदर्श की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, वह उसे जिला अस्पताल ले जाते उससे पहले ही आदर्श ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मामले में दो सिपाही सस्पेंड 

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने आदर्श के शव के साथ प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में दो सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- 

‘एल2: एमपुरान’ ने रिलीज से पहले ही की इतनी कमाई, जानिए कहां और कितने की मिल रही टिकट ?

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago