पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव बचाव केंद्र का दौरा किया। वनतारा में पीएम मोदी के दौरे का वीडियो भी सामने आया है जहां वो शेर के शावक को दुध पिलाते और दुलराते हुए दिख रहे है। वहीं, इस वीडियो में अनंत अंबानी पीएम को वनतारा में विजिट कराते हुए दिखाई दे रहे है।
बता दें कि, पीएम ने जिस शेर के शावक को खिलाया उसका जन्म वनतारा में ही हुआ है और उसकी मां का रेस्क्यू कर वनतारा में लाया गया था। वहीं, इस दौरान पीएम एशियाई शेर, सफेद शेर, क्लाउडेडल लेपर्ड, कैराकल और अन्य प्रजाति के जानवरों के बच्चों के साथ खेलते नजर आए।
पीएम ने वनतारा में वन्यजीव अस्पताल गए और वहां जगली जनवारों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पीएम ने एमआरआई (MRI) रूम का भी दौरा किया। वह ऑपरेशन थियेटर भी गए जहां पर एक तेंदुआ की सर्जरी की जा रही थी।
आपको बता दें कि, इसके बाद में पीएम मोदी ने धीरूभाई अंबानी रिसर्च लैब का भी निरीक्षण किया और यहां उन्होंने गैंडों को फल खिलाए और जिराफ को भी खिलाया। इसके बाद वह पक्षियों के वार्ड में पहुंचे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…