दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और करीब 700 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, 8 फरवरी को परिणाम आएंगे।
वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,’प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है। आज हमें झूठ, नफरत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।’
बता दें कि, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और जंगपुरा से प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने मतदान शुरू होने से पहले दिल्ली के कालकाजी मंदिर में पूजा की। वहीं, रोहिणी से बीजेपी प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने भी मतदान करने से पहले पूजा-अर्चना की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वोट डालने के बाद कहा,’दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी. दिल्ली की जनता विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रही है। दिल्ली में अपनी हार स्वीकार कर अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं। कल सीएम आतिशी का सहयोगी 5 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया और उसके साथ पकड़ा गया ड्राइवर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में कार्यरत है।’
ये भी पढ़ें:
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…