देश

शी जिनपिंग के साथ मीटिंग में बोले पीएम मोदी, ‘आपसी सम्मान और भरोसे से रिश्ते को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तियानजिन पहुंच गए है। पीएम मोदी सात साल बाद चीन पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया, ‘तिआनजिन, चीन पहुंच गया हूं। SCO शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मिलने का इंतजार है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक यिंगबिन होटल में चल रही है। भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा, “दोनों देश संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीमा पर शांति और स्थिरता का महौल बना हुआ है। हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है। आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो गई।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, “दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू की जा रही है। हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे मानवता का कल्याण भी प्रश्स्त होगा। हम अपने संबंधों को आगे बढाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन द्वारा एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं।”

 

ये भी पढ़ें:

सुल्तानपुर: संजय निषाद पर बोले ओपी राजभर

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

18 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago