हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी
Kurukshetra haryana : हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज़ हो गया है। PM मोदी भी हरियाणा के रण में कूंद गए हैं।इसी कड़ी में आज PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया, जहां पीएम ने केंद्र और राज्य सरकार के कामों को गिनाया साथ ही हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि, “हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की हैट्रिक तय है। वैसे भी हरियाणा का 52 साल का इतिहास बताता है कि यहां जिसकी केंद्र में सरकार वही हरियाणा में होती है। कुरुक्षेत्र आना मन को भर देता है।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, “देश की जनता से झूठे वादे करना देश की जनता से झूठ बोलना कांग्रेस की आदत है। कांग्रेस ने हिमाचल की हालत इतनी खराब कर दी है की समस्या बताए नहीं बन रही है।”
पीएम मोदी ने कहा, “हमारे हरियाणा के लोग जुबान के बड़े पक्के होते हैं। एक बार जो वादा कर दिया… वो कर दिया। बीजेपी ने भी हरियाणा से यही सीखा है और मैंने तो हरियाणा की रोटी खाई है। बीजेपी जो कहती है, वो करके जरूर दिखाती है।”Kurukshetra haryana
उन्होंने आगे कहा, “देश के बुजुर्गों को दी गई गारंटी… मोदी ने पूरी कर दी है। मैं हरियाणा के सभी भाइयों-बहनों से कहूंगा कि आप अपने बाल-बच्चों का ध्यान रखिए, आपके माता-पिता की चिंता आपका ये बेटा, आपका ये भाई कर रहा है। हरियाणा में बीजेपी सरकार पूरे सेवा भाव से काम कर रही है।”Kurukshetra haryana
पीएम मोदी ने कहा, “विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना भी बहुत जरुरी है। हरियाणा की पावन धरती से मैं आप सभी से फिर एक बार बीजेपी सरकार बनाने का निवेदन करता हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री 24 घंटे कार्य करने के लिए समर्पित रहते हैं। कुरुक्षेत्र में आना, भारत की संस्कृति के तीर्थ का दर्शन करना मन को भर देता है। यहां गीता का ज्ञान है, यहां सरस्वती सभ्यता के निशान है, ये गुरु गोविंद सिंह जी की छठी पातशाही की धरती है। यहां श्री गुरु गोविंद सिंह जी की चरण पड़े हैं।”Kurukshetra haryana
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…