चुनावी रैली में जमकर बरसे PM Modi, वोट बैंक के लिए मुजरा कर रहा INDIA गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम वोट बैंक के लिए गुलामी और मुजरा करने का आरोप लगाया. मोदी ने बिहार के पाटलिपुत्र, काराकाट और बक्सर संसदीय क्षेत्रों में विभिन्न रैलियों में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राजद और कांग्रेस जैसी पार्टियों पर अल्पसंख्यक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों को आरक्षण से वंचित करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार वह भूमि है जिसने सामाजिक न्याय की लड़ाई को एक नई दिशा दी है। मैं इस प्रदेश की भूमि पर यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैं एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को लूटने और उन्हें मुसलमानों को देने की इंडिया गठबंधन की योजनाओं को विफल कर दूंगा। वे गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए मुजरा कर सकते हैं।’

पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन उन लोगों के समर्थन पर भरोसा कर रहा है जो वोट जिहाद में लिप्त हैं। साथ ही, उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कई मुस्लिम समूहों को ओबीसी की सूची में शामिल करने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को रद्द कर दिया गया है। मोदी पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कई लोगों का भगवान राम से इतना झगड़ा है कि वे राम कृपाल के नाम पर भी नाक-भौं सिकोड़ सकते हैं।’

नरेंद्र मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा, ‘एलईडी बल्ब के युग में वे लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) लेकर घूम रहे हैं, जिससे केवल उनका घर रोशन होता है और पूरे बिहार को अंधेरे में रखा जाता है।’ गौरतलब है कि लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती लगातार तीसरी बार पाटलिपुत्र से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत को एक ऐसे प्रधानमंत्री की जरूरत है जो विश्व मंच पर भारत की ताकत के साथ न्याय कर सके। लेकिन ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन शीर्ष पद के साथ म्यूजिकल चेयर खेलने पर आमादा है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने काराकाट संसदीय क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘4 जून शाम होते ही राजद वाले कहेंगे, ये कांग्रेस ने लुटिया डुबो दी। एक-दूसरे के कपड़े फाडना शुरू कर देंगे। कांग्रेस का शाही परिवार पराजय का ठीकरा खरगे जी के सिर पर फोड़ करके विदेश में छुट्टियां मनाने चला जाएगा और बेचारे खरगे जी कार्यकर्ताओं का गुस्सा सहते-सहते थक जाएंगे।’ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले देश को डराते थे। कहते थे अगर राम मंदिर बना तो देश में बवाल हो जाएगा, खून की नदियां बहेंगी। आज राम लला मंदिर में विराजमान हैं, कोई बवाल हुआ क्या कोई खून की नदियां बहीं क्या। ये कहते थे कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 अगर हटी तो यह पाकिस्तान में चले जाएंगे। अगर धारा 370 हटी तो आग लग जाएगी। अगर धारा 370 हटी तो देश में बम धमाके होंगे। भांति-भांति की धमकी और डर पैदा करना। मोदी न इनकी धमकियों से डरा है, न कभी रुका है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

13 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

23 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

24 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago