Categories: Uncategorized

PM Modi ने देश को समर्पित किए 3 युद्धपोत, समुंद्र में बढ़ी इंडियन नेवी की ताकत

महाराष्ट्र के मुंबई शहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के तीन अग्रणी जहाजों INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर को जलावतरण के बाद राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नौसेना में तीन प्रमुख नौसैनिक लड़ाकू जहाजों का शामिल होना रक्षा विनिर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक नेता बनने के लिए भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है।

वहीं, अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान पीएम मोदी एक अन्य समारोह में नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर प्रोजेक्ट का चौथा और आखिरी जहाज INS सूरत दुनिया के सबसे बड़े और सबसे आधुनिक विध्वंसक जहाजों में से एक है। एक बयान में कहा गया है कि इसमें 75 फीसदी स्वदेशी कंटेंट है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और एडवांस नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है।

बता दें कि, पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट प्रोजेक्ट का पहला जहाज INS नीलगिरि इंडियन नेवी के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें एडवांस फेसिलिटीज हैं। पी75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघशीर, पनडुब्बी निर्माण में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतिनिधित्व करती है और इसे फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से बनाया गया है।

बता दें कि, एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में Z-Morh टनल का उद्घाटन किया था। जम्मू-कश्मीर की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज मैं एक बड़ी सौगात लेकर आपके एक सेवक के रूप में आपके बीच आया हूं। कुछ दिन पहले मुझे जम्मू में आपके अपने रेल डिवीजन का शिलान्यास करने का अवसर मिला था।’

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago