पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का कमाल,
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में दूसरा मेडल जीता है। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30वें और 33वें मिनट भारत के लिए 2 गोल किए। इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।
पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता. यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा मेडल है. उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई. खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.”
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…