कांग्रेस पर फिर भड़के पीएम मोदी, कहा ‘वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि संविधान की ऐसी-तैसी कर दी’

पीएम मोदी ने हिसार में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मुसलामनों से इतनी हमदर्दी है तो वह अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को क्यों नहीं बनाते। संसद में 50 फीसदी टिकट मुसलमानों को दे। वे जीत करके आएंगे तो अपनी बात बताएंगे। लेकिन इन्हें ये नहीं करना है। पीएम मोदी ने सीधे शब्दों में कहा कि कांग्रेस की नीयत कभी किसी का भला करने की नहीं रही। मुसलमानों का भी भला करने की नहीं थी। यही कांग्रेस की असली सच्चाई है

‘वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि संविधान की ऐसी-तैसी कर दी’

वक्फ को लेकर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। कांग्रेस की कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया। कांग्रेस ने वोटबैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है।  बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है।

‘तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ’

पीएम मोदी ने आगे कहा ‘कांग्रेस के तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला. इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी। अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।’

‘कांग्रेस ने बाबा साहब का बार-बार अपमान किया’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ क्या किया? जब वे जीवित थे, तब पार्टी ने उनका बार-बार अपमान किया। उन्होंने उन्हें दो बार चुनाव हारा दिया। उनकी मृत्यु के बाद, उन्होंने उनकी यादों को मिटाने की भी कोशिश की. बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago