उत्तर प्रदेश

PM MODI: 30-31 मई को कानपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने किया सभास्थल का निरीक्षण, मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो होगी शुरू।

PM MODI: 30-31 मई को कानपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 30 मई को मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 31 मई की सुबह छह बजे से इस रूट पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेश ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेट्रो संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आइआइटी से लेकर कानपुर सेंट्रल तक के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त मेट्रो स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
ये मेट्रोकर्मी स्टेशन कंट्रोलर और आपरेशन विभाग के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की हर संभव मदद करेंगे। यात्रियों की सहायता के लिए मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को पीएम मोदी के 30 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभास्थल का निरीक्षण किया। फिर कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय सभागार में समीक्षा कर निर्देश भी जारी किए।
सीएम योगी आदित्यनाथ चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) भी गए। उधर, पीएम मोदी के चकेरी एयरपोर्ट से सीएसए मैदान तक आने के लिए हेलीकॉप्टरों को उतारकर रिहर्सल की गई, जिससे किसी तरह की कमी नहीं रहे।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी को पहले 24 अप्रैल को शहर आना था, लेकिन पहलगाम आतंकी घटना के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया था। उन्हें 20 हजार 656 करोड़ रुपये की मेट्रो, पनकी-घाटमपुर पावर प्लांट, दक्षिण में सौ शैया अस्पताल समेत 11 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना है।
इसके लिए जिला प्रशासन पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने में जुट गया है। बीते शुक्रवार को बम निरोधक दस्ता ने मैदान में जगह-जगह जांच की थी। सीएसए मैदान को पूरी तरह सुरक्षा इंतजाम के घेरे में लिया था।
वही मेट्रो के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टाफ को सिस्टम संचालन, यात्रियों की सहायता, आपातकालीन स्थितियों से निपटने, भीड़ प्रबंधन, एएफसी, टिकट वेंडिंग मशीन, फायर अलार्म, सीसीटीवी और लिफ्ट-एस्केलेटर संचालन की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा फर्स्ट एड और इमरजेंसी एक्जिट प्लान की भी ट्रेनिंग दी गई।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण सत्र मेट्रो स्टाफ को यात्रियों की सहायता और मेट्रो संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने के लिए आयोजित किया गया था। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिले।
उन्होंने बताया कि आईआईटी से लेकर कानपुर सेंट्रल तक 14 मेट्रो स्टेशन और लगभग 16 किलोमीटर लंबा यह रूट शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित और विश्वस्तरीय परिवहन की सुविधा देगा।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

9 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

11 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

12 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

12 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

12 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

13 hours ago