हरियाणा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को अब ज्यादा सावधान हो जाने का जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब प्रदेश में गाड़ियों के चालान करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। अब सीधे डिजिटल निगरानी के जरिए बिना फिजिकल वेरिफेकशन के चालान होगा। पुलिस का यह ऐक्शन खासतौर पर उन वाहन मालिकों के खिलाफ है, जिनकी गाड़ियों का पीयूसी सर्टिफिकेट या इंश्योरेंस अपडेट नहीं है।
हरियाणा पुलिस ने एक स्मार्ट डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत इंटेगरेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम की टीम शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से गाड़ियों की निगरानी कर रही है। जैसे ही कोई गाड़ी कैमरे में आती है, सिस्टम रीयल-टाइम में वाहन की रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के जरिए PUC और इंश्योरेंस का रिकॉर्ड खंगालता है। अगर कोई दस्तावेज एक्सपायर्ड या मिसिंग मिलता है, तो अपने आप ई-चालान जनरेट हो जाता है और सीधे वाहन मालिक को भेज दिया जाता है। सिर्फ एक महीने में 4,144 चालान ऐसे गाड़ियों के कटे जिनका PUC प्रमाणपत्र नहीं था। वहीं, 2,682 चालान बिना वैध इंश्योरेंस के पाए गए वाहनों पर किए गए।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…