PM Modi 3.0
PM Modi 3.0: मोदी सरकार के 100 दिनों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया कामकाज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सभी कामों का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान गृह मंत्री ने तीसरे कार्यक्राल के पहले 100 दिनों के कामों की एक बुकलेट भी जारी की है। वहीं, शाह ने इसको लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए तमाम कामों के लिए जानकारी दी है।
वहीं, अमित शाह ने कहा कि ‘आज प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे’।PM Modi 3.0
उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी गरीब परिवार में पैदा हुए और फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। उनको 15 अलग-अलग देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपना 10 साल भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार समर्पित किया है जिसके बाद जनता की तरफ से भाजपा और उसके सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला। जनता के इस ऐतिहासिक फैसले ने हमारे नेता को 60 वर्षों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाया है।PM Modi 3.0
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…