दिल्ली-एनसीआर में हुई अचानक बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। जहां फरवरी महीने से ही तापमान में इजाफा होने लगा था जिससे मार्च के शुरूआती दिनों गर्मी का तेज एहसास होने लगा था लेकिन हाल के दिनों में बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है औरअचानक से गर्मी गायब हो गई है। राजधानी दिल्ली में कल भी हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। वहीं, आज भी राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक कम रह सकता है। बताए कि, सुबह के समय नोएडा के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया है, जिससे विजिबिलिटी पर असर हुआ है। हरियाणा के कई हिस्सों में भी कोहरे का असर देखने को मिला है।
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,23 मार्च 2026 को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही सामान्य के आसपास बने रहेगा।
ये भी पढ़ें:
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…