बर्फ की सफेद चादर से ढका बद्रीनाथ धाम !

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में लगातार तीन दिन भारी बर्फबारी के बाद आज मौसम ने थोड़ी राहत दी है। बर्फबारी रुकने के बाद धाम का दृश्य बेहद सुंदर और मनमोहक लग रहा है। पूरे परिसर में बर्फ की मोटी चादर जम गई है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह से सफेद दिखाई दे रहा है।

बर्फ की सफेद चादर से ढका बद्रीनाथ धाम !

हालांकि, बर्फबारी के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और कई जरूरी काम भी अस्थायी रूप से रोकने पड़े। बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के काम भी प्रभावित हुए। लेकिन आज धूप निकलने से अब ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:

By admin