Uncategorized

दिल्ली में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को महिला ने सिखाया ऐसा सबक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते मोबाइल स्नैचिंग के मामलों के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की सूझबूझ और बहादुरी से बदमाशों को सबक सिखाया है। यह घटना साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके की है। 26 साल की महिला ने न सिर्फ बदमाशों का सामना किया, बल्कि अपना मोबाइल भी उनसे वापस हासिल कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को तकरीबन 3 बजे महिला अपने घर से कालकाजी मंदिर जाने के लिए निकली थी। वह बीआरटी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी अचानक स्कूटर सवार दो बदमाश उसेके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले। तनिष्का ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।

वहीं, महिला ने पास खड़े एक ई-रिक्शा चालक से मदद ली और चोर-चोर चिल्लाते हुए आगे बढ़ीं। आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग सतर्क हो गए और स्नैचरों को पकड़ने में मदद के लिए दौड़े। महिला बदमाशों का पीछा करती रहीं और पीएसआरआई हॉस्पिटल के पास लोगों ने बदमाशों की स्कूटर को घेर लिया।

बता दें कि, इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय मनीष और 24 वर्षीय सनी के रूप में हुई है, जो खानपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया है।

फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने भी महिला की बहादुरी की सराहना की है और कहा कि सतर्कता और हिम्मत से कई बार अपराध को मौके पर ही रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

8 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

9 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

13 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

14 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

15 hours ago