अमेरिका (America) के डेनवर एयरपोर्ट (Denver Airport) पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) की फ्लाइट AA3023 के लैंडिंग गियर में आग लग गई। तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया और इस विमान में सवार 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं, डेनवर फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, विमान मियामी के लिए उड़ान भरने वाला था जब रनवे 34L पर अचानक उसके टायर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे लैंडिंग गियर में आग लग गई।फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अमेरिकन एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि विमान के टायर से जुड़ी मेंटेनेंस समस्या के कारण उसे फिलहाल सेवा से हटा दिया गया है और जांच जारी है।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पांच यात्रियों की मेडिकल जांच की गई, लेकिन किसी को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, एक व्यक्ति को मामूली चोट लगने के चलते एहतियातन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Here is link to purchase Jio Starter Pack
…..
https://www.jio.com/selfcare/interest/sim/?utm_campaign=skycSJA&utm_source=JioDigitalChampion&utm_medium=0706591212
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…