देश

पेट्रोल पंप मालिक ने पत्नी से झगड़े में सड़क पर फेंका घरेलू सामान, लगा दी आग

यूपी के शाहजहांपुर में पति ने पत्नी से नाराज होकर अपने घर के घरेलू सामान पर आग लगा दी। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। मामला थाना बंडा क्षेत्र के जिंदल पेट्रोल पंप के पास का है जहां पत्नी से नाराज होकर पेट्रोल पंप मालिक दिनेश जिंदल ने अपने घर का सामान सड़क पर फेंककर उसमें आग लगा दी। अचानक उठती लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बता दें कि, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी और हाल ही में यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई। इसी बात से आहत और गुस्से में दिनेश जिंदल ने घर के सामान को बाहर सड़क पर निकालकर फेंक दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दिनेश जिंदल ने बेड, गद्दा, चादर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान सड़क पर जमा किया और फिर उसमें आग लगा दी और कुछ ही देर में सड़क पर धुएं का गुबार छा गया आग को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

वहीं, पति दिनेश ने कहा कि पत्नी ने मुझे शराबी कहा, तो अब हमें शराब पीनी है। जिस बेड पर हम लोग सोते थे, गद्दा, चादर… सब घर से निकाल दिया और आग लगा दी। दिनेश जिंदल का कहना है कि उनकी पत्नी उन्हें तलाक देने की बात कह रही है, जिससे वह बेहद आहत हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी गुस्से में उन्होंने पत्नी से जुड़ा हर सामान नष्ट करने का फैसला किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आग को फैलने से रोका और दिनेश जिंदल को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago