स्पोर्ट्स

PBKS vs MI क्वालीफ़ायर-2 आज, अगर हुई बारिश तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आज दूसरा फाइनलसिट मिल जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वालीफायर-2 खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सपना टूट जाएगा। वहीं, इस मुकाबले में बारिश होने की संभावना है और अगर इस मुकाबले में बारिश होती है तो एक टीम बिना खेले हुए ही बाहर हो जाएगी।

बता दें कि, क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। हालांकि, बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 में बारिश के कारण मैच रद्द ना हो इसके लिए नियम में बदलाव किया था। अब अतिरिक्त समय 2 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया लेकिन अगर इसके बाद भी मैच रद्द होता है तो अंकतालिका में ऊपर की टीम को इसका फायदा मिलेगा।

वहीं, अगर अंकतालिका से इस मैच का नतीजा निकलता है तो पंजाब किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से ऊपर है तो अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो फाइनल का मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।

किसका पलड़ा भारी

IPL में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हमेशा ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। जब भी दोनों टीमों आईपीएल में आमने-सामने आई है तो जोरदार टक्कर देखने को मिली है। अबतक मुंबई और पंजाब के बीच 33 मैच खेले गए, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 17 और पंजाब किंग्स ने 16 मुकाबले जीते हैं। पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा, जिसने 3 मैच जीते हैं।

ये भी पढ़ें:

फिर गिरे LPG सिलेंडर के दाम, आम आदमी को मिली राहत, इतने रुपये हुआ सस्ता

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

12 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

22 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

23 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

24 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago