प्रदूषण ने बढ़ाया सिरदर्द ! कई इलाकों में AQI 400 के पार
दिल्ली में स्मॉग की चादर छाई हुई है। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि सीपीसीबी के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई 457 दर्ज किया गया।
वहीं, अगर बात एनसीआर की करें तो गाजियाबाद के इंदिरापुरम का एक्यूआई लेवल 269 दर्ज किया गया। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, हवा की कम गति होने कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। सोमवार सुबह भी धुंध की मोटी परत छाई रही जिससे ‘बहुत खराब’ श्रेणी के उच्च स्तर पर रही।
उन्होंने आगे कहा कि, सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है। सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक बुलाई है।
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…