सैंडपेपरगेट विवाद में फंसे पैट कमिंस, पत्नी बेकी के साथ तीखी बहस से मचा हड़कंप

 सिडनी

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस पर 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है. उस्मान ख्वाजा की किताब में किए गए खुलासों के बाद कमिंस से सवाल पूछे जा रहे हैं. इसी बीच सिडनी स्थित उनके घर के बाहर पत्नी बेकी के साथ बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। 

'द ऑस्ट्रेलियन' के मुताबिक, बुधवार दोपहर पैट कमिंस और बेकी के बीच करीब पांच मिनट तक बातचीत हुई. बेकी सफेद रेंज रोवर के पास खड़ी होकर कुछ कहती नजर आईं, जबकि कमिंस हाथ बांधे शांत खड़े रहे. हालांकि, फुटेज में बातचीत की वजह स्पष्ट नहीं है। 

ख्वाजा ने क्या दावा किया था?
उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में दावा किया है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की योजना की जानकारी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी. उस समय कमिंस भी टीम का हिस्सा थे. इन आरोपों के बाद पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने उनसे सार्वजनिक रूप से सफाई देने की मांग की थी। 

पैट कमिंस ने गुरुवार (12 नवंबर) को X पर बताया कि वह शुक्रवार को मीडिया से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि ख्वाजा के आरोपों की पूरी जानकारी समझने के लिए उन्होंने समय लिया है, ताकि सभी सवालों का सही तरीके से जवाब दे सकें। 

उस्मान ख्वाजा से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि उनके खुलासों का पैट कमिंस के साथ रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं है. साथ ही उन्होंने कमिंस को अच्छा दोस्त बताया और स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी के खिलाफ अभियान चलाना नहीं है। 

मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर से गेंद की सतह से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया था. जांच के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को 12-12 महीने, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 

इस घटना के बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई और डेविड वॉर्नर को उपकप्तानी छोड़नी पड़ी. इसके बाद टिम पेन को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। 

News Desk

Recent Posts

चौथे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन ओपनर तो श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

माउंट माउंगानुई भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर भी बताना होगा खरीद का स्रोत?

नई दिल्ली शादी के बाद महिलाओं को अक्सर सोना मिलता है। कुछ गहने मायके से…

2 hours ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न….

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक निवेश को तेजी से बढ़ावा देने…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान…

2 hours ago

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की तैयारी तेज, दो-तिहाई बहुमत से 18 अधिक सांसदों के समर्थन का दावा

नई दिल्ली संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई महिला आरक्षण और परिसीमन के जरिए पचास…

2 hours ago