संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और आज लोकसभा में संविधान पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। वहीं, संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में बहस हो रही है और पीएम बहस पर जवाब देंगे। बता दें कि, लोकसभा के बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में बहस होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में संविधान पर अपनी टिप्पणी दी जिस पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि, “ये जो किताब (संविधान) दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो।” बता दें कि, उनकी यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा संविधान की आलोचना और सावरकर के विचारों का हवाला देने के बाद की गई।
वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संविधान पर दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया दी और 1975 में आपातकाल लगाने में कांग्रेस की भूमिका को लेकर हमला किया। उन्होंने आगे कहा कि, “आप हम पर अंगूठा काटने का आरोप लगाते हैं। कांग्रेस के राज में सिखों का गला काटा है।राहुल गांधी को संविधान के बारे में कुछ भी पता नहीं है।”
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में संविधान पर अपनी टिप्पणी में कहा कि, भारभारतीय संविधान हमारे देश की एकता और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है, जो महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित है।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, “भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात ये है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। ये आपके नेता सावरकर ने कहा था, जिसकी आप पूजा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, “जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं। जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के लोगों का युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं।’
CHANNEL 4 NEWS INDIA भारत की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जब तुर्की…
CHANNEL 4 NEWS INDIA हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित कर…
हरियाणा सरकार ने 15 मई 2025 को एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए HCS और…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जब टूरिस्टों पर आतंकी हमला हुआ, उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
राजस्थान में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बार…
यूपी: स्कूलों में होगा विशेष कार्यशालाओं का आयोजन आजकल की लाइफ में बच्चों को संस्कार…