Categories: Uncategorized

पंजाब में बढ़ते सुरक्षा खतरे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान की बड़ी पहल, कैबिनेट बैठक में लिए 15 अहम फैसले

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सीमा क्षेत्रों में लगातार ड्रोन गतिविधियों की घटनाओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें कुल 15 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक के बाद सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन निर्णयों की जानकारी दी। पंजाब के सीएम  ने बताया कि इस मीटिंग में कुल 15 अहम फैसले लिए गए, जिसमें सुरक्षा से लेकर कृषि और औद्योगिक विकास जैसे मुद्दे शामिल रहे। कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा फैसला राज्य में एंटी ड्रोन सिस्टम को सक्रिय करने का रहा।

एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती को मिली मंजूरी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बढ़ते ड्रोन खतरों को देखते हुए पंजाब सरकार ने सीमा क्षेत्रों में एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने का फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक में इस सिस्टम को खरीदने और तैनात करने की मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब पाकिस्तान की ओर से उड़ने वाले किसी भी ड्रोन को सीमा पर ही नष्ट कर दिया जाएगा। यह सिस्टम बॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करेगा और आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाएगा।

फरिश्ते स्कीम’ का हुआ विस्तार

कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार की लोकप्रिय योजना ‘फरिश्ते स्कीम’ का दायरा भी बढ़ाया गया है। अब तक यह योजना सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराने के लिए लागू थी, लेकिन अब इसे आतंकवाद, युद्ध जैसी स्थितियों और पूर्व सैनिकों पर भी लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन सभी को मुफ्त और प्राथमिकता पर इलाज उपलब्ध कराएगी, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।

सीएम मान ने मंत्रियों को भी दिए आदेश

सीएम मान ने मंत्रियों को आदेश जारी कर दिए हैं कि वह दुकानों और बाजारों में जाएंगे। पंजाब में अनाज, तेल की कोई भी कमी नहीं है। लोगों को पैनिक होने से रोक जाए। उन्होंने कहा कि तनाव के माहौल में फरिश्ते स्कीम को बढ़ाया जा रहा है। सभी जिलों के डी.सी.जी के संपर्क में हैं। फरिश्ता स्कीम सिर्फ सड़क तक ही नहीं युद्ध में जख्मी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले दौरान घायलों को इलाज सरकार की ओर से बिल्कुल फ्री करवाया जाएगा।

 

admin

Recent Posts

CG में झमाझम बारिश से तरबतर रायपुर-मुंगेली, उत्तर छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो…

15 hours ago

मेसी के बिना इंटर मियामी को झटका, मांटेरी ने 2-1 से हराकर जीत हासिल की

मियामी लीग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में शनिवार रात डिएगो रासी ने 90वें…

15 hours ago

1975 विश्व कप विजेताओं ने भारतीय टीम को दिया जीत का मंत्र, बोले देश के लिए खेलो

नई दिल्ली  1975 की विश्व कप विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस माह विश्व…

15 hours ago

श्रीलंका क्रिकेट और हथुरुसिंघे का कानूनी विवाद खत्म, SLC ने दिए 1.56 करोड़ रुपये

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) और पूर्व हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघे के बीच लंबे समय से…

15 hours ago

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत

उपमुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों के शासकीयकरण पर दिए सकारात्मक संकेत    छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं…

15 hours ago

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

कवर्धा. सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था…

15 hours ago