फ़ूड

Paneer Do Pyaza: पनीर दो प्याजा देगा आपको बेहतरीन स्वाद, घर पर आसानी से बना सकते है ये डिश, स्वाद के साथ साथ मन को भी करेगी तृप्त।

Paneer Do Pyaza: पनीर दो प्याजा देगा आपको बेहतरीन स्वाद

हां क्या भई घर पर बैठे बैठे बोर हो गए है तो अब टाइम आ गया है कि आप घर पर बैठकर बोर होने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते है और अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो रेस्टोरेंट-स्टाइल खाने के दीवाने हैं, तो ये रेसिपी खास आपके लिए है। आज की इस वीडियो में हम आपको बताने वाले है कि पनीर दो प्याजा आप अपने घर पर आसानी से कैसे बना सकति है। वैसे एक बात बता दूं पनीर दो प्याजा अपने खास मसालों और दोगुनी मात्रा में डाले गए प्याज की वजह से स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है

इस स्वादिष्ट ग्रेवी वाली डिश को बनाना जितना आसान है, उतना ही ये आपकी वाहवाही बटोरने के लिए भी बिल्कुल तैयार रहता है क्योंकि ये सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि दिखने में भी लाजवाब लगता है। तो देर किस बात की? आइए जान लेते है कि घर पर पनीर दो प्याजा आप कैसे बना सकते है। पनीर दो प्याजा बनाने की आसान और झटपट रेसिपी जानने से पहले आइए नजर डालते है पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री पर

पनीर दो प्याजा बनाने की सामग्री :

• पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
• प्याज – 3 बड़े (2 प्याज स्लाइस में और 1 प्याज पेस्ट में)
• टमाटर प्यूरी – 2 मध्यम आकार के टमाटर की
• दही – 2 बड़े चम्मच
• काजू पेस्ट – 2 बड़े चम्मच (काजू को भिगोकर पीस लें)
• हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
• अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
• तेज पत्ता – 1
• दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
• लौंग – 2-3
• हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
• धनिया पाउडर – 1 चम्मच
• गरम मसाला – 1/2 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
• कसूरी मेथी – 1/2 चम्मच
• ताजा क्रीम – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
• तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
• नमक – स्वादानुसार
• हरा धनिया – सजाने के लिए

पनीर दो प्याजा बनाने कीविधि :

• एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें और फिर पनीर को निकालकर अलग रख लें।

• इसके बाद उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें और तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग डालकर भूनें।

• अब कटा हुआ प्याज (स्लाइस वाला) डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

• इसे भी निकालकर अलग रख लें, ताकि बाद में ग्रेवी में डाल सकें।

• अब पैन में अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
• जब प्याज का पेस्ट हल्का ब्राउन हो जाए, तो टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालकर पकाएं।
• मसाले अच्छी तरह पकने पर इसमें दही और काजू पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए ग्रेवी को गाढ़ा होने दें।
• जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगे, तब उसमें तले हुए पनीर और प्याज डालें।
• ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
• अगर ग्रेवी को और रिच बनाना चाहते हैं, तो इसमें ताजी क्रीम डाल सकते हैं।
• हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमागरम पराठा, नान या रोटी के साथ परोसें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

8 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

9 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

10 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

10 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

11 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

12 hours ago