पाली/उमरिया
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से कराया गया अवगत, पढ़ाई और खेलों से जुड़ने का दिया संदेश पाली। पुलिस विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 28 जुलाई 2026 को विकासखंड पाली स्थित विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी आलोक शर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और आर्थिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गौतम ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सफलता का मार्ग अनुशासन, शिक्षा और अच्छे संस्कारों से होकर गुजरता है। उन्होंने छात्रों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को संवारने की प्रेरणा दी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की युवा समन्वयक रेशमा शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को गलत संगति से बचने और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह भी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे को फैशन या आधुनिकता का प्रतीक समझना गलत है। यह व्यक्ति की पहचान, सम्मान और परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है तथा समाज में उसकी छवि को भी नुकसान पहुंचाता है।
अभियान के अंत में लगभग 300 विद्यार्थियों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त बनाने में सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक एस.के. सिंह, अमर बहादुर सिंह, अजय सिंह परिहार, सुदीप पटेल, विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गौतम, क्रीड़ा प्रभारी नरेंद्र सिंह चंदेल सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…