वीडियो

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम हमले के बाद एक्शन में मोदी सरकार | Channel 4 News India

जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण कश्मीर के मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले बैसरन में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे 6 आतंकवादियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे जो वहां की वादियों का लुत्फ उठाने आए थे। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों ने तेजी से काम शुरू किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम श्रीनगर पहुंच चुकी है और हमले की तहकीकात में जुट गई है।

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago