7 दिन पहले हुई थी शादी, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को आतंकियों ने मार डाला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों के इस क्रूर हमले में हरियाणा के करनाल में रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी। विनय नरवाल करनाल के भुसली गांव के निवासी थे और भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। विनय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनकी शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था। इस दुखद घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। लेफ्टिनेंट विनय की हत्या से 7 दिन पहले ही गुरुग्राम की हिमांशी नरवाल से शादी हुई थी। वे दोनों 21 अप्रैल को ही हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए।

सीएम नायब सैनी ने बंधाया ढांढस

विनय के परिवार वालों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि सरकार को छोटे काम बंद कर बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जैसे ये चुन-चुन कर हमला कर रहे हैं, धर्म पूछ कर हत्या कर रहे हैं। ऐसे ही इन्हें चुन-चुन कर खत्म करने की जरूरत है। वहीं हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण लेफ्टिनेंट विनय के घर पहुंचकर शोक जताया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी विनय के दादा से बात की। करनाल के भुसली गांव में विनय की हत्या की खबर जैसे ही पहुंची। वहां मातम छा गया।

विनय हमारे गांव का गौरव था: सरपंच

गांव के सरपंच ने बताया कि मधुबन थाने और एसपी कार्यालय से उन्हें इस दुखद घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा, विनय हमारे गांव का गौरव था। वो नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। आतंकियों ने न केवल एक परिवार, बल्कि पूरे गांव को अनाथ कर दिया। सरकार को आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए। विनय अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और करनाल के सेक्टर सात में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी मृत्यु की खबर ने उनके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। गांव के लोग उनके घर पर इकट्ठा हो रहे हैं और परिवार को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस दुख की घड़ी में कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

6 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago