संजौली मस्जिद को गिराने के आदेश, वक्फ बोर्ड जमीन के कागज नहीं दे पाया शिमला नगर निगम ने मस्जिद को अवैध बताया

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लंबे समय से विवादों में रही संजौली मस्जिद पर अब नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक फैसला सुना दिया है। निगम आयुक्त ने शनिवार को मस्जिद की बची हुई निचली दो मंजिलों को भी अवैध करार देते हुए पूरे ढांचे को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया। इससे पहले 5 अक्टूबर 2024 को मस्जिद की ऊपर की तीन मंजिलों को गिराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके थे।

वक्फ बोर्ड नहीं दे पाया जमीन के कागज 

गौरतलब है कि शिमला नगर निगम की अदालत में जब वक्फ बोर्ड से जमीन के मालिकाना हक के कागजात मांगे गए, तो वे एक भी वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाए। न तो उनके पास जमीन की मिल्कियत के सबूत थे, न ही मस्जिद बनाने की अनुमति या नक्शा। इसके बावजूद वक्फ बोर्ड 15 वर्षों से इस जमीन पर हक जताता रहा। अदालत ने साफ कहा कि जब पुरानी मस्जिद को तोड़ा गया था, तब भी बोर्ड ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। अब जब वहां कुछ बचा ही नहीं है, तो जमीन अपने आप सरकार की संपत्ति बन गई है।

मस्जिद कमेटी अगली रणनीति तय करेगी

इस फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष ने रक्षात्मक रुख अपनाया है। मस्जिद कमेटी ने कहा कि वो पूरा आदेश पढ़कर ही कोई अगली रणनीति तय करेंगे। हालांकि अब उनके पास कानूनी मोर्चे पर बचाव का कोई ठोस आधार नहीं बचा है।

स्थानीय लोगों ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

मामले में स्थानीय लोगों की तरफ से पैरवी कर रहे एडवोकेट जगतपाल ने कहा कि 3 मई 2025 एक ऐतिहासिक दिन है। नगर निगम ने पूरी मस्जिद को गिराने का आदेश देकर साफ संदेश दे दिया है कि अवैध कब्जे और निर्माण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट पहले ही निगम को 6 सप्ताह के अंदर फैसला सुनाने का निर्देश दे चुका था, जिसकी समयसीमा 8 मई को खत्म हो रही थी। लेकिन शनिवार को आखिरी कार्य दिवस होने की वजह से आयुक्त ने समय से पहले ही फैसला सुरक्षित करके दोपहर में सुना दिया।

 

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago