केदारनाथ: फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने का अभियान तीसरे दिन भी जारी
केदारनाथ धाम में बारिश से प्रभावित पैदल मार्ग पर फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए तीसरे दिन भी अभियान जारी है। अब तक 10,500 से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला गया है। वहीं, इस अभियान में कुछ लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई।
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि करीब 1300 तीर्थयात्री केदारनाथ, भीमबली और गौरीकुंड में फंसे हैं लेकिन सुरक्षित हैं। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान और पुलिसकर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं। भारतीय वायु सेना के चिनूक और एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को इलाके से कुछ तीर्थयात्रियों को निकाला।
रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक (एसपी) विशाखा अशोक भदाणे ने पैदल मार्ग के पास बादल फटने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग (फंसे हुए) सभी लोग घर पहुंच गए हैं।’’
उन्होंने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। भदाणे ने कहा, ‘‘हो सकता है कि कई लोग खराब नेटवर्क एवं मौसम के कारण अपने परिवार वालों से संपर्क नहीं कर पाये हों।’’
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…