देश

ओपी राजभर का बड़ा बयान, आरक्षण पर संजय निषाद के साथ खड़े होने की बात

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आरक्षण और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी मंत्री संजय निषाद की तरह आरक्षण की मांग के समर्थन में हैं। राजभर ने साफ किया कि वह सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अपने समाज की मांगों को मजबूती से उठाना उनका अधिकार है।

संजय निषाद के आरक्षण से जुड़े बयान का समर्थन करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संजय निषाद अपनी मांग को लेकर अनशन या धरना देते हैं, तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे।

403 सीटों पर तैयारी का दावा

ओपी राजभर ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य NDA गठबंधन को चुनाव में जीत दिलाना है। सीट बंटवारे के दौरान पार्टी को जितनी सीटें मिलेंगी, उन पर वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। राजभर ने दावा किया कि NDA में सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है और गठबंधन मिलकर चुनाव की तैयारी कर रहा है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “बच्चा चच्चा को कैसे मनाएगा, इसके बारे में सोचें।” राजभर ने आरोप लगाया कि पिछली सपा सरकार के दौरान अपराधियों और माफिया को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश यादव को अपने पुराने राजनीतिक दौर से जुड़े लोगों और मुद्दों को संभालने के बारे में सोचना चाहिए।

कांग्रेस-सपा के बीच विवाद का दावा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को लेकर भी राजभर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले दोनों पार्टियों को अपना आपसी विवाद सुलझाना चाहिए।राजभर ने कांग्रेस नेता राजेंद्र गौतम की ओर से 201 सीटों की मांग का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच सामने आए मतभेदों का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

2027 में NDA की जीत का दावा

ओपी राजभर ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस के बीच इसी तरह खींचतान जारी रहेगी, जबकि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

ये भी पढ़ें:

जलवायु परिवर्तन से उत्तराखंड की इस नदी पर बढ़ा जल संकट का खतरा, सामने आई डरावनी रिपोर्ट

admin

Recent Posts

तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज, विजय ने स्टालिन पर लगाए महिला उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी के आरोप

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर…

35 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: स्टार शूटर नीरू ढांडा बनीं समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

नई दिल्ली जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का…

1 hour ago

भारत की माइक्रो मिसाइल ‘ज्वाला’ की तैयारी तेज, दो रॉकेट मोटर्स का टेस्ट सफल

 नई दिल्ली भारत की निजी रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने ज्वाला माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम के…

1 hour ago

शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास

नई दिल्ली न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए तीसरे…

2 hours ago

अरबाज खान से सलमान पर पूछा सवाल तो बिगड़ा माहौल, जवाब दिए बिना पैपराजी से चले गए एक्टर

हाल ही में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक्टर अरबाज…

2 hours ago

6 अक्टूबर को ऑटो सेक्टर में महालॉन्च, एक ही दिन 6 गाड़ियां होंगी लॉन्च

 नई दिल्ली अक्टूबर का महीना लॉन्चेज के भरा होने वाला है. इस महीने कई बाइक…

2 hours ago